home page

विंध्यवासिनी वार्ड में लगा योग शिविर , बड़ी संख्या में शामिल हुए वार्डवासी

 | 
विंध्यवासिनी वार्ड में लगा योग शिविर , बड़ी संख्या में शामिल हुए वार्डवासी


धमतरी, 20 मई (हि.स.)। विंध्यवासिनी वार्ड में चित्र अष्टगन योग केंद्र फाउंडेशन के संस्थापक डा दिनेश नाग के मार्गदर्शन में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुबह से ही लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर ने कहा कि, योग केवल एक दिन में सीखने या करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसे नियमित रूप से जीवन में अपनाने पर ही वास्तविक लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रही है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। चित्र अष्टगन योग केंद्र फाउंडेशन की टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में लगातार योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर में उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लेते हुए आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, धनेश सोनकर, शिव नेताम, संतोष, नंदू लोधी, एसवारिया, दिलीप, चिंटू वाल्मीकि, गिरवर सिन्हा, वेदप्रकाश कुम्भकार, लविश, सूरज, संजू और राम उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा