धीवर समाज की महिलाओं ने मनाया सावन-तीज महोत्सव, दिया पौधारोपण का संदेश
धमतरी, 17 अगस्त (हि.स.)। धीवर समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर में साेमवार काे सावन एवं तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने हरे एवं लाल परिधान में भगवान शिव की पार्थिव प्रतिमा का निर्माण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सभी के स्वास्थ्य, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा के बाद महिलाओं ने सावन झूले का आनंद लिया तथा कुर्सी दौड़, नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सुहाग सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात शीतला माता तालाब एवं खोड़िया तालाब के किनारे महिलाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संरक्षक संध्या हिरवानी, सावित्री सपहा, अध्यक्ष आशा धीवर, उपाध्यक्ष शीला फूटान, मीना बैगा नाग, रेवती ओझा, सचिव धृति हिरवानी, सहसचिव संगीता सपहा, कोषाध्यक्ष वेणुका हिरवानी, लक्ष्मी जगबेड़हा, पूर्णिमा फूटान, मालती नाग, मधु तारक, लक्ष्मी ओझा, दिनेश्वरी हिरवानी, सावित्री कोसरिया, मालती पेंदरिया, तुलसी धीवर, ममता पेंदरिया, गंगेश्वरी कोसरिया, लक्ष्मी फूटान, राखी धीवर, सरस्वती धीवर, राधिका धीवर, खुशबू धीवर, संध्या फूटान, ईश्वरी फूटान, दीक्षा धीवर, रजनी धीवर, सुमित्रा धीवर, कुमारी बाई धीवर सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

