home page

बीजापुर में युवक पर वन्य प्राणी भालू ने किया हमला

 | 
बीजापुर में युवक पर वन्य प्राणी भालू ने किया हमला


बीजापुर, 27 जून (हि.स.)। जिले के जांगला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक पर वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में कोटेमेटा गांव निवासी रिंकू मंडावी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रिंकू मंडावी आज सुबह पहाड़ में घूमने गया था, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके चेहरे, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। घटना के बाद, आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत रिंकू को बचाया और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद, 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। बस्तर संभाग के वन क्षेत्रों में हाल के दिनों में भालू के हमलों की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसे देखते हुए, वन विभाग ने लोगों से जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में अकेले न जाने और विशेषकर शाम के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे