home page

प्रदेश में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड

 | 
प्रदेश में मौसम साफ, आज से और बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ में इस शनिवार से मौसम पूरी तरह सुधर जाएगा और ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसके कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी और न्यूनतम तापमान में कमी होगी।

आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी होगी, जिससे मौसम ठंडा और आरामदायक होगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया है कि शनिवार से प्रदेश में बादल पूरी तरह से छट जाएंगे, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी और मौसम में ठंडक और आरामदायकी महसूस होगी।  

प्रदेश भर में पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश भर में शुक्रवार को पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

बढ़ने लगी गर्म कपड़ों की बिक्री

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड के चलते अब गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। गर्म कपड़ों के स्टालों के साथ ही कपड़े संस्थानों में भी गर्म कपड़ों में स्वेटर, जैकेट, शाल की खरीदारी करते ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। कारोबारियों का कहना है कि इस वर्ष ज्यादा कारोबार की उम्मीद है।