home page

हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहने - नारायणपुर पुलिस

 | 
हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहने - नारायणपुर पुलिस


नारायणपुर, 21 जुलाई (हि.स.)।नारायणपुर जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस ने जिलेवासियों से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटना के दौरान जीवन बचाने के लिए जरूरी है।

पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से वाहन चलाते समय आईएसआई प्रमाणित हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की है।पुलिस के अनुसार सही हेलमेट सड़क दुर्घटना के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को कम करता है। इसके साथ ही हेलमेट धूल, धुएं और प्रदूषण से भी सुरक्षा प्रदान करता है।

नारायणपुर पुलिस ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि लापरवाही का एक पल जीवनभर का पछतावा बन सकता है। इसलिए वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें और मिलकर सुरक्षित नारायणपुर बनाने में सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे