home page

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, बीजीएल सेल व विस्फोटक सामग्री बरामद

 | 
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली डंप से हथियार, बीजीएल सेल व विस्फोटक सामग्री बरामद


बीजापुर, 30 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे बीजापुर जिले में थाना गंगालूर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85वीं वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान मुतवेंडी के जंगलों से आज रविवार काे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए नक्सली डंप बरामद किया है।

बीजापुर एसपी उमेश कमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद की गई सभी सामग्रियों को थाना गंगालूर लाया गया है, जहां नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्हाेने कहा कि बस्तर अंचल में शांति और सुरक्षा के लिए नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुफिया इनपुट के आधार पर गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुतवेंडी के सघन जंगली और पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संयुक्त टीम ने नक्सलियों के गुप्त डंप को ढूंढ निकाला। तलाशी लेने पर डंप से 2 हथियार, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, तीर बम, डेटोनेटर एवं अन्य विस्फोटक सामग्रियों के साथ-साथ 7.62 एसएलआर के 30 नग जिंदा राउंड बरामद किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे