विजयादशमी पर रक्षित केंद्र रूद्री में हुई अस्त्र-शस्त्र की पूजा
धमतरी , 20 अक्टूबर (हि.स.)। विजयादशमी पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर को रक्षित केंद्र धमतरी में एसपी समेत पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना और हर्ष फायर कर गौरवशाली परंपरा को निभाई।
जिले के सभी थाना व चौकियों में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने शस्त्र पूजा की। इस दौरान बताया गया कि विजयादशमी का पर्व सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। एसपी भावना पांडेय ने रक्षित केंद्र धमतरी में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर एसपी सहित उपस्थित अधिकारियों ने हर्ष फायर कर विजयादशमी की परंपरा का निर्वहन किया। सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर एएसपी शैलेंद्र पांडेय, होमगार्ड कमांडेंट शोभा ठाकुर, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जागड़े, मुख्य लिपिक निरीक्षक लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो निरीक्षक अखिलेश शुक्ला, सूबेदार, एटीओ सुल्तान हुसैन, सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत, लता राजपूत, राजश्री तुर्रे, भैनू राम वर्मा, शस्त्रागार प्रभारी रामबिलास मिश्रा,डिगेश शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

