home page

आवापल्ली पंचायत में तीन साल बाद भी नहीं पहुंचा, हर घर नल योजना का पानी

 | 
आवापल्ली पंचायत में तीन साल बाद भी नहीं पहुंचा, हर घर नल योजना का पानी


बीजापुर, 17 अगस्त (हि.स.)। जिले के आवापल्ली पंचायत के सरपंच ईश्वरी उईका ने बताया कि तीन साल पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल जल योजना के नाम से लगाएं नलों में लगे टोटियां सूखे पड़े हैं। बिना पानी के खराब पडे नल में जंग रह हैं। उन्हाेंने कहा कि विभाग के जिम्मेदाराें ने पानी मिल रहा है या नहीं झांकने तक नहीं पहुंचे लेकिन दफ्तर में बैठकर ठेकेदार को लाखों का भुगतान भी कर दिया।

वार्ड वासियों का तर्क हैं कि योजना के तहत करीब तीन साल पहले पाइप लाइन और नल लगाए जाने के बावजूद नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई है। ऐसे में वार्ड के लोगों को आज भी पीने के पानी के लिए बोरिंग पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वार्ड वासी के अनुसार सरपंच ईश्वरी उईके के घर के सामने में स्थित बोरिंग के पास जमीन के उपर में नजर आ रहें पाइप को देखकर गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

सरपंच ईश्वरी उईका ने बताया कि नल योजना को दुरुस्त कर पानी की नियमित सप्लाई शुरू कराने के लिए कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन समस्या का जस का तस है। कोई स्थायी समाधान अज तक नहीं हुआ, हमेशा आश्वासन देकर टाल दिया गया। वार्ड के लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश व्याप्त है कि जब योजना का उद्देश्य घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाना है तो वर्षों से बंद पड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला प्रशासन और जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है। उनका कहना है कि पीएचई विभाग तत्काल स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त कर पीने का पानी उपलब्ध कराय, लापरवाही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे