वार्डवासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात
सभापति कौशल्या देवांगन के निवास पर जुटे वार्डवासी
धमतरी, 30 अगस्त (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें प्रसारण को नगर निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन के निवास पर वार्डवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए महत्वपूर्ण विषयों, जनभागीदारी से जुड़े प्रयासों और राष्ट्र निर्माण के संदेश को उपस्थित लोगों ने गंभीरता एवं उत्साह के साथ सुना। प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों से प्रेरणा लेते हुए उपस्थित लोगों ने समाजहित एवं राष्ट्रहित में सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि ‘मन की बात’ महज एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में समाजहित के लिए सकारात्मक कार्य कर रहे लोगों की प्रेरक कहानियों और उपलब्धियों को देशवासियों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री के विचार जनसेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के लिए लोगों को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के संदेशों से आमजन में सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाने की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष कमल सेन, रामखिलावन कंवर सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

