home page

महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों का कराया पंजीयन

 | 
महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों का कराया पंजीयन


धमतरी, 15 अक्टूबर (हि.स.)।धमतरी जिले के यशवंत राव मेघावाले शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में 15 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) की नोडल अधिकारी डा यशोदा साहू के नेतृत्व में स्वीप कैंपस एम्बेसडर युवराज सोनी, सिलोचना साहू एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों ने किया। शिविर में पात्र छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फार्म-छह भरने की प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पात्र विद्यार्थियों से मौके पर ही फार्म-छह भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

शिविर का उद्देश्य युवाओं को मतदाता सूची में पंजीयन के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक बनाना था। इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य ओजेश्वर, खुमेश्वर, किरण, डूमेश्वरी, हिना, विनीस, त्रिभुवन एवं वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. यशोदा साहू, अनीता साहू, सुशीला साहू एवं सुषमा का योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा