home page

विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर प्रशिक्षण कार्यशाला, 2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं में बेहतर कार्ययोजना बनाने पर जोर

 | 
विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर प्रशिक्षण कार्यशाला, 2 अक्टूबर की ग्राम सभाओं में बेहतर कार्ययोजना बनाने पर जोर


बलरामपुर, 29 सितंबर (हि.स.)।बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को विकसित ग्राम पंचायत प्लान को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 2 अक्टूबर से होने वाली ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों के लिए बेहतर और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में युक्तधारा पोर्टल और सहभागी ग्रामीण समीक्षा (पीआरए) गतिविधियों के जरिए ग्राम पंचायतों की स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास कार्यों की योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को ग्राम सभा के दौरान प्रभावी तरीके से कार्ययोजना तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनपद सीईओ, कार्यक्रम अधिकारियों और तकनीकी सहायकों के साथ लेबर टर्नआउट, बालिका शौचालय, मुक्तिधाम निर्माण सहित ग्राम पंचायतों में उपलब्ध और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में संरचनाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को टिकाऊ और उपयोगी परिसंपत्तियों का लाभ मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय