home page

उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा स्थगित, विद्यार्थियों से आवेदन नहीं करने की अपील

 | 
उत्कर्ष योजना की प्रवेश परीक्षा स्थगित, विद्यार्थियों से आवेदन नहीं करने की अपील


सुकमा, 05 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 26 जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में विभाग द्वारा गुरुवार की देर शाम आधिकारिक सूचना जारी करते हुए विद्यार्थियों और अभिभावकों से फिलहाल आवेदन जमा नहीं करने की अपील की गई है। विभाग के अनुसार योजनांतर्गत इम्पैनलमेंट एवं प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से फिलहाल आवेदन जमा नहीं करने की अपील की गई है। शासन से नई जानकारी एवं संशोधित परीक्षा कार्यक्रम प्राप्त होने के बाद अलग से सूचना जारी की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे