छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत
रायपुर 12 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद एयरपाेर्ट पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।
स्वागत के उपरांत पहुना में दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों तथा आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला।
मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की उपस्थिति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

