home page

बस्तर के दाे शिक्षक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

 | 
बस्तर के दाे शिक्षक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित


जगदलपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर लोकभवन के 'छत्तीसगढ़ मण्डपम्' में आयोजित भव्य राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को वर्ष 2025-26 के 'राज्यपाल पुरस्कार' और चार उत्कृष्ट शिक्षकों को 'राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार' से सम्मनित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वर्ष 2026-27 के राज्य शिक्षक सम्मान हेतु चयनित 64 शिक्षकों के नामों की घोषणा की। इसी कड़ी मेंं बस्तर के दाे शिक्षकाें पूर्व माध्यमिक शाला मावलीगुड़ा में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षिका कामेश्वरी कश्यप एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दबहार में संस्कृत व्याख्याता बुधराम कश्यप काे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे