home page

हाइवा और ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, दाेनाें वाहनाें में लगी भीषण आग

 | 
हाइवा और ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत, दाेनाें वाहनाें में लगी भीषण आग


रायगढ़, 01 मार्च (हि.स.)। रायगढ़ जिले के कुरकुट नाला के पास रविवार काे हाइवा और ट्रेलर के बीच जोरदार भीड़ंत हो गई। घटना के बाद दोनों वाहनों में आग भड़क गई और देखते ही देखते दाेनाें वाहन धूं-धूं कर जल उठे। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई है। मामला घरघोड़ा थाना इलाके का है।

घरघोड़ा थाना से मिली जानकारी के अनुसार, कुरकुट नाला के पास हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के चालक केबिन में ही फंस गए और बाहर नहीं आ पाए। दोनों चालकों की मौत हो गई। सूचना के बाद दमकल टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। शवों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

वहीं घटना के बाद रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी हुई है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया कि हादसा कुरकुट नाला के पास हुआ है। इसमें एक चालक की जलकर मौत हो गई है और दूसरे की आग बुझने के बाद पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल आग को बुझाने के लिए अब तक 3 दमकल वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल