home page

28 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला सहित दो आरोपित गिरफ्तार

 | 
28 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला सहित दो आरोपित गिरफ्तार


28 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला सहित दो आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 18 मार्च (हि. स.)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को अकलतरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपिताें के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और टीम ने क्षेत्र में दबिश देकर आरोपिताें को पकड़ा।

पुलिस ने बताया कि आरोपित दुर्गेश कुमार देवांगन (34 वर्ष), निवासी धनवारपारा बम्हनीन, के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं महिला आरोपित कौशिल्या तेंदुलकर (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16 नायकटांड़ अकलतरा, के पास से 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 5600 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपिताें ने अवैध रूप से शराब रखने और बेचने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजू भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT