home page

0.270 घन मीटर अवैध साल चिरान लकड़ी के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार

 | 
0.270 घन मीटर अवैध साल चिरान लकड़ी के साथ दाे आराेपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 24 सितंबर (हि.स.)। जिले के चित्रकोट परिक्षेत्र के अंतर्गत उप परिक्षेत्र हर्रा कोडेर परिसर के ग्राम

चन्देला में गुरुवार काे महिंद्रा पिकअप वाहन में अवैध रूप से ले जाई जा रही साल हाथ चिरान लकड़ी के साथ दाे आराेपिताें काे पकड़ा

गया है।

मुख्य वनसंरक्षक जगदलपुर स्टाइलो मंडावी के मार्गदर्शन में तथा वनमंडल अधिकारी बस्तर वनमंडल दीपेश कपिल के द्वारा विशेष अभियान के तहत चित्रकोट परिक्षेत्र के अंतर्गत उप परिक्षेत्र हर्रा कोडेर परिसर के ग्राम चन्देला में ग्रामीणों के सहयोग से महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी- 17-एच- 1419 में अवैध रूप से ले जाई जा रही साल हाथ चिरान लकड़ी को पकड़ा गया। वाहन से 09 नग साल की अवैध हाथ चिरान लकड़ी 0.270 घन मीटर बरामद की गई।

इस मामले में दाे आरोपिताें रूपचंद कोर्राम, निवासी ग्राम हसलनार, जिला कोंडागांव तथा भोला राम बघेल, निवासी ग्राम महिमा, जिला बस्तर काे गिरफ्तार किया गया हैं। कार्रवाई उपरांत जब्त वाहन एवं लकड़ी को केंद्रीय डिपो सर्गीपाल भेज दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में सुखदास नाग (उप वनमंडल अधिकारी, चित्रकोट), प्रकाश ठाकुर (वन परिक्षेत्र अधिकारी, चित्रकोट), अमित कुमार झा (सहायक परिक्षेत्र अधिकारी), शुंभ राम नाग (हर्रा कोडेर परिसर अधिकारी), शारदा मंडावी, सुरक्षा श्रमिक मनोज नागे तथा चन्देला ग्राम सरपंच और वन सुरक्षा समिति के सदस्यों का योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे