home page

पुलिस की नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाले दाे आरोपित गिरफ्तार

 | 
पुलिस की नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाले दाे आरोपित गिरफ्तार


कोंडागांव, 05 सितंबर (हि.स.)। जिले के फरसगांव एवं कोंडागांव थाना क्षेत्र के पीड़ितों से बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह मुख्य सरगना एवं उसके एक अन्य आराेपित काे गिरफ्तार किया गया है।

शत्रुघ्न टंडन निवासी देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर एवं भूधसिंह मरकाम निवासी भार्रीपारि फरसगांव काे गिरफ्तार किया। आरोपीगण गिरोह के रूप से कई वर्षों से धोखाधड़ी ठगी के अपराध में संलिप्त रहे। बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए रकम लेकर ठगी करते थे। इन आरोपिताें के द्वारा करीबन 15 पीड़ितों के साथ लगभग 30 लाख रुपये की ठगी की गई है।

फरसगांव एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने शनिवार काे बताया कि पीड़ित यशवंत नेताम निवासी पतोडा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके और इनके साथ राजेंद्र नेताम निवासी भंडार शिवनी के द्वारा इसके साथ एवं इसके अन्य पांच साथियों के साथ आरोपित शत्रुघ्न टंडन ने पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी लगाने के नाम पर रकम 14 लाख रुपये ठगी करने रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध कमाक 49/2024 धारा 420,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित पंचू राम कोर्राम से रकम 03 लाख रुपये धोखाधड़ी करने के रिपोर्ट पर थाना फरसगावं में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 318 (4),3(5) बीएनएस, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित जगदीश मंडावी से रकम 05 लाख रुपये की ठगी करने के रिपोर्ट पर थाना केशकाल में अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 318(4),3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित सूरज लाल नेताम से रकम 03 लाख ठगी धोखाधड़ी करने के संबंध मे रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोंडागांव में अपराध कमांक 275/2026 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार 02 आरोपीगणों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ फरगांव एवं कोतवाली कोंडागांव थाना क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए रकम लेकर ठगी करते थे। यह इस क्षेत्र की स्थानीय लोगों को शिकार बनाते हुये प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ जिला कोण्डागांव क्षेत्र के फरसगांव, कोतवाली कोंडागांव एवं अन्य क्षेत्रों बेरोजगार युवाओं से उनके आधार कार्ड,अंक सूची, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेज लेकर उन्हें अपना पुलिस विभाग में ऊंचे लोगों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से पहचान बताकर उनके माध्यम से एडवांस में रकम लेकर शेष रकम नौकरी लगने के बाद देना बताकर एडवांस का रकम लेकर फरार हो जाते थे।

थाना फरसगांव एवं कोंडागांव द्वारा गठित टीमों द्वारा आरोपिताें के पता साजी के दौरान प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में भाग जाने के बावजूद भी पुलिस टीम द्वारा आरोपिताें के खातों के विश्लेषण से प्राप्त पतों के आधार पर उनके ठिकानों पर दबिश दी गयी एवं मोबाईल नंबरों के तकनीकि विश्लेषण एवं लोकेशन के आधार पर धर पकड़ करते हुये आरोपित शत्रुघ्न टंडन को देवरी खुर्द तोरवा बिलासपुर से एवं भूधसिंह मरकाम को भार्रीपारि फरसगांव से गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे