home page

राजनांदगांव : 2009 के नक्सली हमले में एसपी चाैबे सहित 29 बलिदानियाें काे दी गई श्रद्धांजलि

 | 
राजनांदगांव : 2009 के नक्सली हमले में एसपी चाैबे सहित 29 बलिदानियाें काे दी गई श्रद्धांजलि


राजनांदगांव : 2009 के नक्सली हमले में एसपी चाैबे सहित 29 बलिदानियाें काे दी गई श्रद्धांजलि


राजनांदगाँव, 12 जुलाई (हि.स.)। जिले के पुलिस लाइन में 12 जुलाई 2009 काे नक्सली हमले में तत्कालीन एसपी विनाेद कुमार चाैबे सहित 29 पुलिस जवानों के शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में परिजनाें सहित जनप्रतिनिधियाें ने बलिदानियाें के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई 2009 को अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में जिले के तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे सहित 29 पुलिस जवानों की शहादत हो गई थी। उनकी शहादत की बरसी पर वीर बलिदानियाें को नमन करने प्रतिवर्ष की भांति आज भी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद स्वर्गीय एसपी विनोद चौबे की पत्नी रंजना चौबे ने कहा कि यह दिन काफी भावुक और गर्व करने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी बलिदानियाें काे याद रखे और अमन-शांति कायम रहे। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म हो गया है, अब भय और हिंसा मुक्त राज्य होने से और ज्यादा प्रगति होगी।

इस दौरान मौजूद सांसद संतोष पांडे ने बलिदानियाें को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्ष 2009 से अब काफी परिवर्तन आया है, नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प से प्रदेश नक्सलमुक्त हुआ है।

गाैरतलब हाे कि अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत कोरकोट्टी क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ा एंबुश लगाया था। इस दौरान मानपुर से फोर्स मदनवाडा जा रही थी। इसी बीच नक्सलियों ने जंगल में एंबुश लगाकर पुलिस जवानों पर हमला किया घटना की जानकारी मिलते ही तत्कालिक एसपी विनोद कुमार चौबे अपने जवानों को बचाने के लिए वहां पहुंचे और विनोद कुमार चौबे भी उस एंबुश में फस गए। कई घंटे चले मुठभेड़ के बाद एसपी सहित पुलिस के 29 जवान 12 जुलाई 2009 को बलिदान हुए। इनकी बलिदानियाें को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को पुलिस लाइन राजनांदगांव में इन वीर सपूतों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

श्रद्धांजलि सभा में भूतपूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम, सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहीद परिवार और पुलिस परिवार के लोग सहित स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल