home page

गांधी-शास्त्री जयंती पर नवीन विधानसभा भवन में श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा आयोजित

 | 
गांधी-शास्त्री जयंती पर नवीन विधानसभा भवन में श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा आयोजित


गांधी-शास्त्री जयंती पर नवीन विधानसभा भवन में श्रद्धांजलि, प्रार्थना सभा आयोजित


रायपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के नवीन विधानसभा भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने सेंट्रल हॉल में स्थापित महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान सचिवालय के अनुराग सिंह, कुंदन चौहान, लक्ष्मीकांत सेन, राजेश चौहान, रामकुमार यादव तथा अन्य साथियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए और रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल