home page

आदिवासी समाज ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन

 | 
आदिवासी समाज ने किया प्रदर्शन, कलेक्टर-एसपी को सौंपा ज्ञापन


धमतरी, 17 मार्च (हि.स.)। धमतरी जिले में घटित दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों के विरोध में मंगलवार को सर्व आदिवासी समाज जिला-धमतरी एवं ध्रुव गोंड समाज जिला-धमतरी के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में समाजजनों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई के नेतृत्व में निकली रैली ने शहर का माहौल गरमा दिया। हाथों में तख्तियां और न्याय के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों ने कहा कि कि आरोपितों पर गैर जमानती धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट और आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। रैली के दौरान समाज की एकजुटता साफ नजर आई। पूरे मार्ग में गूंजते नारों ने प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा।

जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने कहा कि दोनों ही घटनाएं अत्यंत गंभीर हैं और यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी और कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की। सामाजिक सलाहकार डा एआर ठाकुर ने भी स्पष्ट चेतावनी दी कि आदिवासी समाज के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई में देरी होती है तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

प्रदर्शन में डा एआर ठाकुर, जयपाल ठाकुर, शिव नेताम, श्यामलाल नेताम, लाल चंद्रवंशी, कृष्णा नेताम, मनराखन मंडावी, लक्ष्मीनारायण ध्रुव, चमेली नेताम, नन्दा ध्रुव, अनिता ठाकुर, गीता नेताम, भूमिका कोर्राम, प्रेमलता नेताम, पुष्पेन्द्र नेताम, मूलचंद कोड़प्पा, पुष्पा ध्रुव, रामेश्वर मरकाम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा