ग्राम पंचायत छिपली में 48 पेड़ काट दिए, शिकायत के बाद 20 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
वन विभाग ने कहा मामला राजस्व विभाग का, राजस्व विभाग करेगा कार्रवाई
धमतरी, 08 मई (हि.स.)। धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंडअंतर्गत ग्राम पंचायत छिपली आश्रित लुगे में एक ग्रामीण द्वारा लगभग 48 धारा पेड़ों को काट दिया गया। घटना 18 अप्रैल की है। इसकी शिकायत ग्राम लुगे के ग्रामीणों ने सरपंच के पास की। सरपंच पंच एवं ग्रामीणों द्वारा घटना स्थल जाकर देखा तो वहां पर 48 पौधे काटे गए थे। जिसकी शिकायत मोहंदी रेंज की रेंजर के पास की गई उसके बाद वन विभाग की कर्मचारियों द्वारा कटे हुए पौधे की गणना की गई जिसमें 48 पौधे कटे पाए गए। काटे गए पौधों में 45 पौधा अर्जुन, दो पौधा बबुल और एक पौधा परसा था। कटे हुए पेड़ों का पंचनामा कर दोषी के ऊपर कार्रवाई की बात कही गई थी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है, पेड़ों को कटे हुए 20 से 22 दिन हो चुके हैं। कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज हैं।
ग्रामीण हेमंत दास ,शैलेंद्र साहू ,वीरेंद्र साहू , सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि, दोषी के ऊपर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर ग्रामीण नारायण साहू, श्यामलाल निषाद लक्ष्मी, नारायण ध्रुव, कुलेश्वर ,साहू ,रामेश्वर साहू, संतोष साहू ,जीवनलाल ,तिलक साहू ,भुवनेश्वर, गौतम साहू ,बलेश्वर साहू उपस्थित रहे। इस संबंध में वन विभाग के डिप्टी रेंजर वहाने ने कह कि यह मामला राजस्व विभाग का है और यह मामला राजस्व विभाग को सौंप दिया गया है और अब इसकी आगे की कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा ही की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

