home page

दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया पौधरोपण

 | 
दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत किया पौधरोपण


जगदलपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। भाजपा पूर्वी नगर मण्डल द्वारा आज मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम वृहद पौधारोपण किया गया। जिसमें महाविद्यालय छात्राओं सहित सांसद महेश कश्यप, जनप्रतिनिधि गण एवं भाजपा कार्यकर्ता सहभागी बने।

सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि देश की युवा शक्ति ही भारत का भविष्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस मौके पर संपूर्ण देश में सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक निरंतर चलाया जा रहा है। जिसमें आमजनों की सहभागिता के साथ विभिन्न सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है। जिसे साकार रूप देने सभी का सहयोग आवश्यक है, जिसमें विशेष भूमिका देश की युवा शक्ति की है,जो आगे चलकर भारत की बागडोर संभालेंगे। सांसद महेश कश्यप ने सतत राष्ट्र की सेवा करने युवाओं से आह्वान किया। वहीं महापौर संजय पाण्डेय ने अपने संबोधन में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा और जन सेवा के कार्यों में आगे आने के लिये कहा।

पौधारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, प्राचार्या डा. रंजना साहा, पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, खेम सिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही,परीस बेसरा, आर्येंद्र सिंह आर्य, सफीरा साहू, सुब्रतो विश्वास, भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, राजपाल कसेर, राधेश्याम पन्द्रे, मनोज पटेल, दिगम्बर राव, राकेश तिवारी, विक्रम यादव, मीना साहू, गीता नाग, राजा यादव, किरण दीवान, राधा बघेल, योगेश मिश्रा, रितेश सोनी, सुरेश मिश्रा,अजयपाल सिंह, विनय राजू, शंकर राव, अभिषेक तिवारी, आलेखराज तिवारी, अमित कपूर, रमेश राव, नीलम यादव , प्रभात चौहान, रेखा सिंह, कमला सेठिया, मीना विश्वकर्मा, देवश्री भंडारी, राजा पांडे, भुवनेश्वर बघेल, अरुणेंद्र शुक्ला,परेश ताटी आदि मौजूद रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे