home page

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का तबादला

 | 

रायपुर, 29 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का आज तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक आधार पर अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश में अपर कलेक्टर समेत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

आदेश के अनुसार सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य अपर कलेक्टर (कोरिया) से अब बालोद के नए अपर कलेक्टर बनाए गए हैं। चन्द्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर (बालोद) से सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थानांतरित किए गए हैं।सुनील कुमार नायक अपर कलेक्टर (सरगुजा) से अब जशपुर के अपर कलेक्टर का पदभार संभालेंगे। राजीव कुमार पाण्डेय अपर संचालक (उच्च शिक्षा) से जशपुर के अपर कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।सुश्री योगिता देवांगन: अपर कलेक्टर (दुर्ग) से कोरबा की नई अपर कलेक्टर बनाई गई हैं।चन्द्रिका प्रसाद बघेल: अपर कलेक्टर (बस्तर) से सुकमा भेजे गए हैं।पुलक भट्टाचार्य उप सचिव (जीएडी ) को सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विनायक शर्मा राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी से अब नवा रायपुर विकास प्राधिकरण में मैनेजर की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी जगह हरिओम द्विवेदी (डिप्टी कलेक्टर, जशपुर) को नया राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी बनाया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में रायपुर, गरियाबंद, बालोद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर, कोरबा, कोरिया, दुर्ग, बेमेतरा, कांकेर, नारायणपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में पदस्थापना बदलाव किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा