home page

उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित

 | 
उच्चाधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ में मारी रेड, प्रशिक्षु एसआई को एसपी ने किया निलंबित


जांजगीर चांपा/सक्ती, 25 नवंबर (हि. स.)। उच्च अधिकारियों को सूचना दिए बगैर जुए के फड़ पर छापा मारना प्रशिक्षु उप निरीक्षक के लिए भारी पड़ गया। फड़ में शामिल एक शख्स की भागते समय तालाब में कूदने से हुई मौत के बाद कार्रवाई करते हुए एसपी ने बुधवार को प्रशिक्षु एसआई को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही मामले की जांच के लिए डभरा एसडीओपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

बता दें कि जुआ खेले जाने की सूचना पर रविवार देर रात हसौद पुलिस ने गांव में दबिश दी थी। पुलिस को देख जुआ खेल रहे गांव के ही महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता हो गया था। आज सुबह तालाब उसका शव तैरता मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

युवक की मौत से आक्रोशित परिजन पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रशासन से एक करोड़ रुपये की मुआवजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया है। मामले में बिना सूचना के छापा मारने पर सक्ती एसपी ने कार्रवाई करते हुए हसौद थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को निलंबित कर जांच के लिए डभरा एसडीओपी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT