home page

टिप्पर से तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग किया जाम

 | 
टिप्पर से तीन वर्षीय मासूम की हुई मौत, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग किया जाम


जगदलपुर, 03 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जकले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मांदर में टिप्पर ने तीन वर्षीय मासूम को चपेट में लिया है, तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हाे गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में जमकर तोड़-फोड़ की और मुख्य मार्ग को जाम कर दिया ।

मिली जानकारी के अनुसार मांदर में आज सोमवार सुबह घर के पास तीन वर्षीय मासूम खेल रहा था, इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही टिप्पर ने मासूम को चपेट में ले लिया जिससे उसकी माैत हाे गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टिप्पर के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर बैठ गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सलाह देकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। टिप्पर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है, लोहंडीगुड़ा थाना में चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे