रुद्री में तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ व सात बच्चों का हुआ विद्यारंभ संस्कार


दुलारी नगर रुद्री में तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव
धमतरी, 16 अप्रैल (हि.स.)। दुलारी नगर के कमलेश गुप्ता परिवार द्वारा तीन कुंडीय गायत्री यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर सात बच्चों विद्यारंभ संस्कार किया गया। आयोजन में श्रध्दालुओं की सहभागिता देखने को मिली। यज्ञाचार्य गायत्री प्रज्ञा मंडल रुद्री की टोली में शामिल वसंता निर्मलकर, सहयोगी सुरजा यदु, सुशीला चंद्रवंशी, प्रदीप कुमार सोनवाने, पुरुषोत्तम निर्मलकर ने यज्ञोपवीत संस्कार कराए। यज्ञ में बड़ी संख्या में दुलारी नगर रुद्री के परिजन शामिल हुए। इस अवसर पर सात बच्चों हनी, देवप्रिया, कुणाल तिवारी, लक्ष्य तिवारी, टिवंकल, मेघा और ओशी गुप्ता का विद्यारंभ संस्कार किया गया। ओशि गुप्ता का जन्मदिन एवं माखनलाल साहू का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रज्ञा मंडल रुद्री के समस्त परिजन, गोकुलपुर के समस्त परिजन, इकाई प्रमुख गजानंद साहू, माखन लाल साहू, सुभाषिनी साहू, गायत्री साहू, गीता साहू, प्रमिला साहू,यशोदा, धमतरी ट्रस्टी से शेखन साहू, राजकुमार साहू, दानीटोला से परिजन एवं रुद्री से सावित्री, राधा, मंगा राव, कौशल्या, अंजनी, ममता डहरिया, दाऊ एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। मंच संचालन अनुसूइया सिन्हा गायत्री प्रज्ञा मंडल रुद्री एवं आभार प्रदर्शन आयोजनकर्ता कमलेश गुप्ता रुद्री ने किया।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा