नारायणपुर पुलिस के हिरासत से तीन आरोपित फरार
| Aug 20, 2026, 13:33 IST
नारायणपुर, 20 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस हिरासत में लिए गए चाेरी केे तीन आरोपित बीती रात फरार हो गए।
गश्त के दौरान पकड़े गए चाेरी के तीनों आरोपिताें को पुलिस कानूनी कार्रवाई के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। अस्पताल परिसर में मौका मिलते ही तीनों आरोपित पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए। घटना की पुष्टि नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने की है। पुलिस टीम ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर भगोड़ों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्धाें के दिखने पर तुरंत 112 या नजदीकी थाने में सूचना दें और सतर्क रहें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

