home page

चाकू से युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

 | 
चाकू से युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार


धमतरी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। चाकू व डंडा से युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से चाकू व डंडा जब्त कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर आज रविवार काे जेल भेज दिया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो-तीन अक्टूबर की रात विवाद के दौरान आरोपितों ने जब शहर के दानीटोला स्कूल चौक महिमा सागर वार्ड धमतरी निवासी चंदेश्वर ध्रुव 25 वर्ष बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उसके साथी पर चाकू से हमला किया गया। जिससे दोनों को चोटें आईं। रिपोर्ट पर पुलिस ने चाकू मारने वाले साहिल मसीह 26 वर्ष, नितांत मसीह उर्फ प्रिंस मसीह 26 वर्ष एवं सौरभ मसीह उर्फ रिंकू मसीह 19 वर्ष सभी निवासी रतन कालोनी धमतरी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में उपयोग किए चाकू एवं लकड़ी का बत्ता को जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को न्यायालय धमतरी में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा