home page

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, 6.88 लाख की राशि किया होल्ड

 | 
ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, 6.88 लाख की राशि किया होल्ड


कांकेर , 30 जुलाई (हि.स.)। जिले की भानुप्रतापपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपिताें काे गिरफ्तार कर आज गुरुवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार आराेपित विकास उर्फ रिंकू सॉरी (19 वर्ष) निवासी बसंत नगर, नरेंद्र जायसवाल (43 वर्ष) निवासी सालियापारा वार्ड-07 तथा मनोज सचदेव (38 वर्ष) निवासी संतोषी नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं, वहीं उनके बैंक खातों में जमा 6.88 लाख की राशि को होल्ड (फ्रीज) कर कार्रवाई उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया गया है।

भानुप्रतापपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बसंत नगर क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल फोन के जरिए विभिन्न अंकों पर रुपये का दांव लगवाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर तीन आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया। आरोपिताें के खिलाफ थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 7(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपिताें के कब्जे से चार मोबाइल फोन जब्त किए। साथ ही ऑनलाइन सट्टे से जुड़े बैंक खातों में जमा 6.88 लाख की राशि को होल्ड कर दिया गया है, ताकि धनराशि के लेन-देन को रोका जा सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, सहायक उपनिरीक्षक फलित कुमार, कैलाश पांडे (साइबर टीम), भागेश पटेल, पुरुषोत्तम कतलाम तथा थाना स्टाफ का याेगदान रहा।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए जिला पुलिस की अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे