home page

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, आज राज्यपाल का अभिभाषण होगा

 | 
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, आज राज्यपाल का अभिभाषण होगा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। आज राज्यपाल बिश्वाभूषण हरिचंद द्वारा अभिभाषण होगा। इसके बाद, वे नए मंत्रियों और विधायकों से परिचय भी करेंगे। सत्र के आखिरी दिन, यानी शुक्रवार को, वित्तीय के साथ शासकीय कार्य भी संपादित होंगे। आज ही द्वितीय अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत किया जाएगा। 

विधानसभा का शीत सत्र का मंगलवार से शुरू हुआ। मंगलवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष चुनाव पर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधानसभा की कार्यवाही बुधवार 11.05 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। 

बता दें कि पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को सर्वसम्मति के साथ विधानसभा अध्यक्ष चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा था। उपमुख्यमंत्री अरुण साव उसका समर्थन किया। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह का नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसका समर्थन किया। 5 प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया।