home page

पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी : मयंक गुर्जर

 | 
पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी : मयंक गुर्जर


सुकमा, 17 जुलाई (हि.स.)। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर ने पदभार संभालने के बाद आज शुक्रवार काे पहली बार मीडिया से चर्चा के दाैरान कहा कि सुकमा लंबे समय तक नक्सल प्रभावित जिला रहा है, लेकिन वर्तमान में सुरक्षाबलों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से माओवाद का प्रभाव लगभग समाप्त हाे गया है। अब प्राथमिकता जिले को सुरक्षित, विकसित और विश्वास से परिपूर्ण बनाने की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रामीणों का विश्वास मजबूत करने के लिए लगातार संवाद बनाए रखेगी। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि आने वाले समय में सुकमा देश भर में अपनी प्राकृतिक सुंदरता, विकास और शांति के लिए जाना जाए। एसपी मयंक गुर्जर ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि पुलिस और आम लोगों के बीच विश्वास का रिश्ता और मजबूत हो।

उन्होंने बताया कि अंदरूनी गांवों में लगातार संवाद स्थापित कर लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि मयंक गुर्जर इससे पहले बीजापुर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, वे कर्रेगुट्टा जैसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों का हिस्सा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे