home page

नए साल का स्वागत प्रदेश में कड़ाके की ठंड से होगा

 | 
नए साल का स्वागत प्रदेश में कड़ाके की ठंड से होगा

2024 में नए वर्ष का प्रवेश होने में सिर्फ आठ दिन शेष हैं। इस बार नववर्ष के स्वागत में, पश्चिम से आ रही ठंडी हवाएं अधिक गति से बदलेंगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शनिवार से प्रारंभ होकर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में कुछ बदलाव होने की संभावना है। हवा की दिशा बदलने के साथ ही, कुछ क्षेत्रों में बादल भी आ सकते हैं। इसके साथ ही, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले पांच दिनों तक मौसम सूखा का रुख कर सकता है। 

उत्तर से आने वाली ठंड हवाओं के प्रभाव से अब प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ते जा रही है। अब ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड जबरदस्त बढ़ गई है। कुछ क्षेत्रों में तो लोगों को अलाव तापते भी देखा जा सकता है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी। इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, राजनांदगांव में 6 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.3डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं राजनांदगांव में तो ठंड जबरदस्त बढ़ गई है, यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।