home page

जशपुर : मंदिर में तोड़फोड़ व मूर्तियां खंडित, जल्द गिफ्तारी की मांग

 | 

जशपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत धरधरी गांव स्थित बम्हनी माता मंदिर में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और धार्मिक प्रतीकों के अपमान की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में रखी प्राचीन मूर्तियों को खंडित कर इधर-उधर फेंक दिया गया, वहीं माता रानी की चुनरी और झंडे को जलाए जाने से श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ आरोपितों की पहचान के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

मामले को लेकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने साेमवार काे सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश हो सकती हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मौके पर डीएसपी और डॉग स्क्वायड की टीम आरोपिताें की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इस घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल समेत सर्व हिंदू समाज में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष मनोरा रामदास यादव ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन में इस घटना को धार्मिक भावनाओं पर सीधा हमला बताते हुए क्षेत्र की शांति और सौहार्द के लिए गंभीर खतरा करार दिया गया है। फिलहाल पुलिस की टीमें लगातार जांच में जुटी हैं और प्रशासन जल्द ही मामले में बड़े खुलासे की बात कह रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह