home page

मेहनत और प्रतिभा का मिला सम्मान : कमला नेहरू महाविद्यालय की विनीता का बालको में चयन

 | 
मेहनत और प्रतिभा का मिला सम्मान : कमला नेहरू महाविद्यालय की विनीता का बालको में चयन


कोरबा, 29 मई (हि. स.)। कमला नेहरू महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा विनीता पटेल ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए बालको में स्थान प्राप्त किया है। विनीता का चयन वेदांता ग्रुप की प्रतिष्ठित कंपनी बालको में पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी (पीजीटी) पद के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि के बाद शुक्रवार को विनीता ने महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. प्रशांत बोपापुरकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर करियर निर्माण हेतु लगातार प्रेरित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट सेल प्रभारी अनिल राठौर एवं समूचा महाविद्यालय परिवार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि विनीता की यह सफलता महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है और अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण भी। महाविद्यालय परिवार ने विनीता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी