सुवेंदु अधिकारी काे बंगाल के मुख्यमंत्री चुने जाने पर छग के मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
| May 8, 2026, 20:11 IST
रायपुर 08 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री साय ने आज शुक्रवार काे एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से मुक्त होकर सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा। आपका समृद्ध राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण बंगाल के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा और राज्य को प्रगति के नए शिखर पर स्थापित करेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

