home page

जिला पंचायत सूरजपुर में सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक 26 नवंबर को

 | 

सूरजपुर, 21 नवंबर (हि.स.)। जिला पंचायत सूरजपुर में 26 नवंबर को सामान्य प्रशासन समिति और सामान्य सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सुबह 11 बजे होगी, जबकि सामान्य सभा की बैठक दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत की ओर से समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय