home page

रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

 | 
रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह


सूरजपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को जिला चिकित्सालय सूरजपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शिविर का अवलोकन कर स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

मंत्री जायसवाल ने स्वस्थ और पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सकती है और मानव सेवा के इस कार्य में समाज की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय