जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए रेडक्रॉस सोसायटी को मिले 50 हजार रुपये
सूरजपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। सूरजपुर जिला अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों के उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसायटी को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है। यह राशि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई है। जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले ने शुक्रवार काे रेडक्रॉस सोसायटी को सहायता राशि सौंपी।
इस सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक मदद मिल सकेगी। साथ ही जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी इस राशि का उपयोग किया जाएगा।
कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में रेडक्रॉस सोसायटी को दी गई यह सहायता राशि मरीजों के उपचार में सहयोगी होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

