home page

जांजगीर में 17 मई को होगा छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन

 | 

जांजगीर, 14 मई (हि. स.)। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम प्रांतीय अधिवेशन 17 मई को जांजगीर के खोकरा स्थित आर्या मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से पेंशनर्स और संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

आयोजन समिति के अनुसार अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं, सुविधाओं और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है। साथ ही पेंशनर्स के हितों की रक्षा और उनकी मांगों को प्रभावी तरीके से शासन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव करेंगे।

इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव उमेश मुदलियार, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. काशी प्रसाद राठौर, जिला संरक्षक लखनलाल थवाईत सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे। अधिवेशन में पेंशन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ भविष्य की कार्ययोजना भी तय की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT