भैरमगढ़ के पोन्दुम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन तीन अक्टूबर से
बीजापुर, 20 सितंबर (हि.स.)। जिले के विकासखंड भैरमगढ़ के ग्राम पोन्दुम पातर पारा में पितृपक्ष के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर शनिवार को सुबह 11 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
पितृपक्ष के अवसर पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक पितृ श्राद्ध पूजा भी संपन्न कराई जाएगी। आयोजन के दौरान स्वामी विशुद्धानंद सरस्वती महाराज, शिवानंद आश्रम दिव्य जीवन संघ शाला गुमरगुंडा, अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का ज्ञानामृत श्रवण कराएंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति और सनातन संस्कृति के महत्व से परिचित कराया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन ग्राम पोन्दुम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सत्संग मंडली ग्राम पोन्दुम, भैरमगढ़ में कथा अवधि: 3 से 9 अक्टूबर प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक हाेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी भगवत प्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर कथा का श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

