home page

विशेष स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर में 84 लोगों की जांची गई सेहत

 | 
विशेष स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर में 84 लोगों की जांची गई सेहत


धमतरी, 07 मई (हि.स.)। कलेक्टर अविनाश मिश्रा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा यूएल कौशिक के निर्देशन में गुरूवार काे मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 84 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में एनसीडी जांच के अंतर्गत 26 पुरुष एवं 24 महिलाओं की जांच की गई। वहीं कैंसर स्क्रीनिंग के तहत पांच महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर जांच, 24 महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग तथा 50 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार का संदिग्ध कैंसर मरीज नहीं पाया गया। फालोअप जांच के दौरान टीबी के तीन मरीज, हाईपरटेंशन के 14 मरीज, डायबिटीज के नौ मरीज, हृदय रोग से संबंधित एक मरीज का फॉलोअप किया गया। साथ ही एक नए डायबिटीज मरीज की पहचान कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पांच गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं कैंसर के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डा दामिनी कोर्राम, अश्वनी गायकवाड़ (एनसीडी काउंसलर), सुश्री भोज कंवर, गणेशी ध्रुव, गीतांजलि साहू, तरुण साहू (लैब टेक्नीशियन) सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा