home page

सिन्हा कलार समाज की बैठक में सामाजिक प्रकरणों का हुआ निराकरण

 | 
सिन्हा कलार समाज की बैठक में सामाजिक प्रकरणों का हुआ निराकरण


धमतरी, 20 सितंबर (हि.स.)। सिन्हा कलार समाज की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे रत्नाबांधा रोड स्थित सिन्हा समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक प्रकरणों, आय-व्यय के विवरण तथा समाज की आगामी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान कुल आठ सामाजिक प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिनमें पति-पत्नी विवाद से संबंधित मामलों पर सामाजिक स्तर पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया गया। साथ ही समाज में आपसी एकता, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मंडलेश्वर संतोष सिन्हा ने कहा कि समाज के सामने आने वाले प्रकरणों का सामाजिक स्तर पर समाधान करने के साथ ही समाज की एकता और सामाजिक कार्यों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में अंतर्जातीय विवाह की रोकथाम को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई तथा सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से सामाजिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत बनाए रखने की अपील की। बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रहास सिन्हा, महामंत्री गणराज सिन्हा, मंडलेश्वर संतोष सिन्हा, कोषाध्यक्ष हेमशंकर सिन्हा, सचिव सुरेश सिन्हा, पूर्व सचिव यशवंत सिन्हा, पूर्व महामंत्री दयाराम सिन्हा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामसेवक सिन्हा, पूर्व महामंत्री अभिमन्यु सिन्हा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोहन सिन्हा, रामजी सिन्हा, संरक्षक धमतरी मंडल जिला अध्यक्ष परमेश्वरी सिन्हा, किरण सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य, समस्त ग्राम प्रमुख, क्षेत्राधिकारी, समाजसेवक निखिल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश और सुझाव लिए गए। पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक प्रकरणों के समाधान के साथ समाजहित में रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों की सहभागिता जरूरी है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा