home page

बिजली बिल की गड़बड़ी व स्मार्ट मीटर की शिकायतों के लिए कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 | 
बिजली बिल की गड़बड़ी व स्मार्ट मीटर की शिकायतों के लिए कांग्रेस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर


जगदलपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देशानुसार, बिजली विभाग में बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर से होने वाली सम्स्याओं को लेकर परेशान हो रहे आम उपभोक्ताओं और जनता की मदद के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रभारीगण व प्रतिनिधियों का गठन कर कांग्रेस पार्टी द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

यह आदेश शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अभिषेक नायडू ने जारी की है। प्रभारीगण व प्रतिनिधि पॉवर हाउस चौक बिजली ऑफिस में व धरमपुरा स्थित बिजली ऑफिस के समक्ष बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे