home page

लेखा सह एमआईएस सहायक भर्ती के लिए कौशल परीक्षा 29 अप्रैल को, पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

 | 

जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल (हि. स.)। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले में लेखा सह एमआईएस सहायक के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

जिला पंचायत द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस पद के लिए कौशल परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।बताया गया है कि जिले एवं जनपद पंचायत स्तर पर रिक्त लेखा सह एमआईएस सहायक के एक पद (अन्य पिछड़ा वर्ग—मुक्त) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन समिति द्वारा सभी दावों और आपत्तियों की जांच कर उनका निराकरण किया गया है।

इसके पश्चात कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की यह सूची जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के सूचना पटल तथा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से अभ्यर्थी अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कौशल परीक्षा 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी), जांजगीर में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT