जांजगीर चांपा: वाहन चालक पदों के लिए कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 11 एवं 12 जुलाई को
जांजगीर-चांपा 1 जुलाई (हि. स.)। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा के जिला स्थापना में वाहन चालक के कुल 3 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 11 एवं 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
रोल नंबर 06 से 577 तक के पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 11 जुलाई 2026 (शनिवार) तथा रोल नंबर 579 से 1104 तक के अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 7.00 बजे से पुलिस ग्राउंड, खोखरा, जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ दस्तावेज सत्यापन हेतु सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, आधार कार्ड तथा दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएं। वाहन चालक पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर-चांपा की आधिकारिक वेबसाइट https://janjgir.dcourts.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां से अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

