home page

कन्हर नदी तट पर सामूहिक श्रमदान

 | 
कन्हर नदी तट पर सामूहिक श्रमदान


बलरामपुर, 17 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान और स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत रामानुजगंज में कन्हर नदी तट और छठघाट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज गुरुवार सुबह 7 से 9 बजे तक राम मंदिर से महामाया मंदिर तक नदी तट पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान किया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।

सफाई अभियान के दौरान लोगों ने हाथों में झाड़ू थामकर नदी तट, घाटों और सीढ़ियों की सफाई की। एकत्रित कचरे को सुरक्षित तरीके से हटाया गया। इस दौरान लोगों को कन्हर नदी सहित अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने का संदेश दिया गया।

अभियान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद नेताम, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बाजीलाल सिंह, तहसीलदार मनोज पैंकरा, जनपद पंचायत सीईओ रणवीर साय, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधीर ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस सामूहिक श्रमदान के माध्यम से नदी तट और घाटों की स्वच्छता के साथ लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय