home page

झीरम घाटी सीआरपीएफ कैम्प के पास मिला सात फीट का अजगर

 | 
झीरम घाटी सीआरपीएफ कैम्प के पास मिला सात फीट का अजगर


जगदलपुर , 16 जुलाई (हि.स.)। जिले के झीरम घाटी में उस समय हड़कंप मच गया जब सीआरपीएफ 227 बटालियन कैम्प के पास आज गुरूवार सुबह एक 7 फ़ीट का लंबा अजगर देखा गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों से लेकर जवानों का तांता लगा रहा। जवानों ने अजगर काे पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित कांगेर घाटी नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से 40 किमी दूर झीरम घाटी के पास आज सुबह वन्य जीव अजगर देखा गया। सीआरपीएफ 227वीं बटालियन कैंप के पास अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही जवानों की टीम माैके पर पंहुचकर इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दिया गया। जवानों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेसक्यू कर वन विभाग की टीम के मार्गदर्शन में कांगेर घाटी नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ दिया गया। जवानों को वन्य जीव अजगर की जानकारी वहां से गुजरने वाले ग्रामीणाें ने जवानों को दिया। अजगर भागने के लिए अपने लिए जगह बना लिया था, लेकिन जब तक अजगर गड्ढे में जा पाता जवानों ने उस अजगर को पकड़कर बाहर निकाल लिया और उसे सुरक्षित एक बोरे में भरकर कांगेर घाटी नेशनल पार्क के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे