हिंगलाजीन माता मंदिर में माता भजन एवं रामायण सत्संग का हुआ आयोजन
जगदलपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सनातन जागृति मंडली, जिला बस्तर के द्वारा आज साेमवार काे बजावण्ड स्थित हिंगलाजीन माता मंदिर में भक्तिमय वातावरण में माता भजन एवं रामायण सत्संग का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माता रानी के भजनों और प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जुड़े रामायण सत्संग के माध्यम से सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का संदेश दिया गया। इस धार्मिक आयोजन में गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं माता पुजारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से माता रानी के भजनों का आनंद लिया और रामायण सत्संग के माध्यम से धर्म, भक्ति, मर्यादा एवं सदाचार की प्रेरणा प्राप्त की।
सनातन जागृति मंडली के डेंसनाथ पांडे ने बताया कि इस आयाेजन का उद्देश्य गांव-गांव जाकर माता जसगीत, भजन, रामायण एवं सत्संग के माध्यम से सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना तथा समाज में धर्म, संस्कार, एकता और सद्भावना का संदेश फैलाना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

