स्कूल बस ने तीन साल के मासूम को रौंदा, माैके पर ही माैत
बेमेतरा, 22 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खंडसरा चौकी क्षेत्र में एक स्कूल बस ने 3 साल के मासूम बच्चे को रौंद दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि डीएवी स्कूल जांता की बस ने आज शनिवार काे बंसापुर-सेमरिया गांव के पास मासूम को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
इधर, मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खंडसरा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

